Saturday, 03 October 2026 | 6:30 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी : शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध

दन्नाहार। थाना क्षेत्र के नगला मानसिंह गांव निवासी एक युवक पर कन्नौज जिले की युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि शादी तय होने के बाद युवक और उसके परिजनों ने विवाह से इनकार कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Share:
मैनपुरी : शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध
मैनपुरी : शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध
Read in your preferred language.

दन्नाहार। थाना क्षेत्र के नगला मानसिंह गांव निवासी एक युवक पर कन्नौज जिले की युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि शादी तय होने के बाद युवक और उसके परिजनों ने विवाह से इनकार कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस को दी गई तहरीर में जनपद कन्नौज के थाना कोतवाली छिबरामऊ क्षेत्र की युवती ने बताया कि उसके पिता और भाई ने नगला मानसिंह निवासी विशाल पुत्र राम बृजेश के साथ उसकी शादी तय की थी। शादी तय होने के बाद युवती और विशाल के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। युवती के मुताबिक, दोनों कई बार मिले और इसी दौरान उनके बीच शारीरिक संबंध बने।

युवती का आरोप है कि इसके बाद विशाल के पिता और जीजा ने कहा कि पहले उनकी पुत्री की शादी होगी, उसके बाद ही विशाल की शादी की जाएगी। इसी बीच युवती के पिता और भाई की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

युवती ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि उसने विशाल की बहन की शादी के दौरान करीब 15 दिन तक उनके घर में रहकर काम किया था। आरोप है कि अब विशाल और उसके परिजन शादी करने से इनकार कर रहे हैं।

तहरीर में युवती ने विशाल के पिता राम बृजेश, चचिया ससुर सुनील, ननद सरिता व गीता और नंदोई राज पर भी शादी से इनकार करने में एक राय होने का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार, उसके परिवार की ओर से शादी में यथासंभव दान-दहेज देने की बात भी कही गई थी, इसके बावजूद युवक और उसके परिजन विवाह के लिए तैयार नहीं हुए।

युवती ने 28 सितंबर को दन्नाहार पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक विशाल को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।

नोट: मामले में लगाए गए आरोप युवती की शिकायत पर आधारित हैं। आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के दौरान साक्ष्यों के आधार पर होगी।