मैनपुरी :नाहिली में मनाया गया मीना का जन्मदिवस

मीना जो कि एक काल्पनिक पात्र है जिसके माध्यम से यूनिसेफ और सर्वशिक्षा अभियान के सहयोग से 14 सितंबर 2015 से 7 मार्च 2015 तक मीना की दुनिया रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण किया गया जिसमें 103 एपिसोड थे , इसके माध्यम से बेटियों को लैंगिक भेदभाव से बचाने के साथ उनको शिक्षा में समान अवसर प्रदान करना था ।
इस कार्यक्रम में हर विद्यालय में मीना मंच का गठन होता हैं जिसमें पॉवर एंजेल बनाई जाती है और इसके 20 सदस्य बनते हैं । इस सबको शिक्षक सुगमकर्ता द्वारा बनाया जाता हैं । कंपोजिट विद्यालय नाहिली में सुगम कर्ता सावित्री शाक्य ने आज विद्यालय में मीना का जन्मदिवस बड़ी धूम धाम से मनाया । जिसमें छात्राओं द्वारा उनके हाथों से बनाई कृतियां , क्राफ्ट वर्क , मिट्टी के समान का प्रदर्शन किया गया । मीना द्वारा सभी के साथ केक काटकर जन्मदिवस मनाया व जन्मदिवस की पार्टी भी हुई । शिक्षिका सावित्री द्वारा सभी बच्चियों को पढ़ाई व लैंगिक विभेदता के सम्बंध में जानकारी दी ।
सुगमकर्ता सावित्री शाक्य द्वारा बच्चों को जन्मदिवस की पार्टी दी । इस अवसर पर बच्चों द्वारा अपने हाथों से बनाये क्राफ्ट वर्क का राजेश कुमार , महेंद्र प्रताप सिंह , अजीत यादव ने निरीक्षण किया व प्रथम स्थान जानगी कक्षा 6 जिसने मीना का घर बनाया , द्वितीय स्थान ईशु कक्षा 7 ने पेंसिल बॉक्स बनाया , तृतीय स्थान पर सुजाता व नैन्सी ने प्राप्त किया सुजाता ने चार्ट व नर्स दिवस पर व नैन्सी ने मीना का परिवार थर्माकोल पर सुंदर बनाया । तीनो स्थान प्राप्त करने वाले चारों बच्चों को सम्मानित किया गया । व आज उपस्थित सभी बालिकाओं को सुगमकर्ता सावित्री शाक्य द्वारा उपहार भेंट किये गए । इस अवसर पर गीता देवी , सरिता पाल , नरेंद्र कुमार , संजीव कुमार , प्रीति , विजय कांत , पवन यादव , कमलेश , अजीत यादव , सावित्री शाक्य , महेंद्र प्रताप सिंह , राजेश कुमार इत्यादि उपस्थित रहे ।