मैनपुरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 फरवरी 2026 गुरुवार को गौतमबुद्ध इंटर कॉलेज, आगरा रोड के निकट एक सादगीपूर्ण एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम में पीयूष पुत्र श्री नरेन्द्र सिंह शाक्य निवासी मैनपुरी तथा संध्या पुत्री श्री शिवजी वर्मा निवासी यूसुफपुर गंज, पोस्ट मोहम्मदाबाद, जिला गाजीपुर का दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न कराया गया।
विवाह संस्कार बौद्ध परंपराओं के अनुरूप विधिवत सम्पन्न कराया गया, जिसमें नवदंपति को त्रिशरण एवं पंचशील का संकल्प दिलाया गया और सामाजिक समता, आपसी सम्मान तथा नैतिक जीवन के मूल्यों पर चलने का संदेश दिया गया। समारोह के पश्चात नवविवाहित जोड़े को विवाह प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर भन्ते भन्ते धम्मकीर्तीजी तथा भन्ते भन्ते धम्मरतनजी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों भन्तेजनों ने नवदंपति को मंगल आशीर्वाद देते हुए कहा कि बौद्ध विवाह संस्कार समानता, सहयोग और सदाचार पर आधारित होता है, जो दाम्पत्य जीवन को सुखमय और संतुलित बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है।
कार्यक्रम में उपस्थित परिजनों एवं समाज के लोगों ने नवदंपति को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
