मैनपुरी: बिछवा थाना में 25 लाख से अधिक शराब का निष्ठीकरड़ हुआ

47 मामले में पकड़ी गई 25 लाख से अधिक की शराब को कराया गया विनष्टीकरण।

क्षेत्राधिकारी भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी के साथ तहसीलदार भोगांव घासीराम के नेतृत्व में कराया गया शराब को नष्ट।
बिछवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न जगह पकड़ी गई अंग्रेजी व देसी शराब जो जिनके 47 मामले दर्ज हैं न्यायालय के आदेश अनुसार उनके माल को नष्ट किया गया। क्षेत्राधिकारी भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी के साथ तहसीलदार भोगांव घासीराम वर्मा थाना अध्यक्ष आशीष दुबे हेड मौर्य महेश दीवान के नेतृत्व में शराब को नष्ट कराया गया।
क्षेत्राधिकारी भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी व तहसीलदार घासीराम वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र में 47 मामलों में अंग्रेजी में देसी शराब पकड़ी गई थी न्यायालय के आदेश अनुसार अंग्रेजी शराब की 628 पेटी जिनकी कीमत लगभग 25 लाख रुपया है साथ ही देसी शराब जिसमें ट्विन टावर और कच्ची शराब जिसकी कीमत लगभग 10000 है। जेसीबी से थाना परिसर में ही एक बड़ा गड्ढा खोदा गया अधिकारियों ने सामने खड़े होकर कांच की बोतलों को जेसीबी से तुड़वाया साथी कच्ची शराब को गड्डो में गिराकर ऊपर से मिट्टी गिरकर उसे नष्ट कर दिया गया। थाना अध्यक्ष आशीष दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी अन्य मामलों का निस्तारण न्यायालय से वाद समाप्त होने के बाद कराया जाएगा।

Leave a Comment