राज्यसभा के सांसद कपिल सिब्बल ने रविवार को भाजपा के चुनावी रणनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा उन राज्यों में, जहां वह सत्ता में नहीं है या बहुमत में नहीं है, वहां अपनी राजनीति के तहत दूसरे राजनीतिक दलों से गठबंधन करती है, सत्ता में आती है और फिर उन गठबंधन सहयोगियों को कमजोर कर देती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में सिब्बल ने भाजपा की राजनीति और रणनीति पर सवाल उठाए।
उनका कहना था कि जिन राज्यों में वे सत्ता में नहीं होते या बहुमत में नहीं होते, वहां अन्य दलों से गठबंधन कर सत्ता में आते हैं और फिर उन्हें हाशिए पर डाल देते हैं। सिब्बल ने यह भी कहा कि यह रणनीति बिहार में सफल रही थी और अब महाराष्ट्र में भी इसका पालन किया जा रहा है।
कपिल सिब्बल का आरोप है कि भाजपा अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अपने गठबंधन सहयोगियों को कमजोर कर देती है। इसका उदाहरण बिहार और अब महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है, जहां भाजपा ने गठबंधन के बाद धीरे-धीरे अपने सहयोगियों को हाशिये पर डाल दिया।
