मैनपुरी के एक आश्रम में महंत का कारनामा! , सोशल मीडिया पर दोस्ती, फोन पर रंगीन बातें, शर्मसार कर देगी हकीकत?

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक महंत पर महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच समझौता हो गया है। लेकिन, सोशल मीडिया पर महिला और महंत के बीच अश्लील बातचीत के ऑडियो वायरल हो रहे हैं। कुरावली थाना क्षेत्र के एक महंत पर एक महिला ने आरोप लगाया था। प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि सोशल मीडिया के जरिए कस्बा निवासी महंत से नजदीकियां बढ़ीं। वह महंत की शिष्या बन गई थी। इस दौरान महंत ने तीन उसके साथ दुष्कर्म किया। महंत तंत्र-मंत्र से कई बीमारियों को ठीक करने का दावा करता है। इसी वजह से वह बाबा के संपर्क में आई थी। लेकिन, वहां उसका यौन शोषण किया गया। महिला ने शिकायत में यह भी कहा था कि समझौते को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। उसे जान का भी खतरा है। इस बीच महिला के आईजीआरएस के तहत भेजे गए प्रार्थना पत्र पर स्थानीय पुलिस ने शिकायत पर समझौते की मुहर लगाकर मामला रफादफा कर पल्ला झाड़ दिया है।

महिला भले ही महंत पर गंभीर आरोप लगाने के बाद समझौता कर चुकी हो लेकिन अब महिला और महंत के बीच अश्लील बातचीत के ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहे हैं। इसमें महंत महिला से अंतरंग पलों के बारे में बातें कर रहा है। महिला भी बातचीत के दौरान किसी प्रकार के दबाव में नजर नहीं आ रही है। ऑडियो में हो रही बातचीत से यह तो साफ है कि महंत पर महिला ने जो आरोप लगाए थे, वह सच हैं।

Leave a Comment