270 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने की 700 करोड़ की कमाई

डिजिटल स्ट्रीमिंग के दौर में अब किसी फिल्म की सफलता सिर्फ बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं रह गई है. कई बार थिएटर में मिली-जुली प्रतिक्रिया पाने वाली फिल्में ओटीटी पर नया इतिहास रच देती हैं. ऐसा ही हुआ प्रभास स्टारर फिल्म ‘सालार: पार्ट 1 – सीजफायर’ के साथ. जिसका निर्देशन प्रशांत नील ने किया है.

करीब 270 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. ये फिल्म सिनेमाघरों में जबरदस्त धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर भी छा गई और एक अलग ही पहचान बनाई. ये फिल्म ओटीटी पर 366 दिनों तक ट्रेंडिंग में बनी रही. यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में स्ट्रीम हुई.

फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील ने इससे पहले यश के साथ ‘केजीएफ’ सीरीज देकर बड़ी सफलता हासिल की थी. ‘सालार’ के जरिए उन्होंने प्रभास को एक नए अंदाज में पेश किया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. ओटीटी पर मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद प्रभास ने सोशल मीडिया पर फैंस का आभार जताया और अपनी खुशी जाहिर की.