LPG की किल्लत के बीच कपिल सिब्बल का बड़ा बयान

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों की कतारें दिख रही हैं. विपक्षी दल सरकार की नीतियों को कोस रहे हैं और निशाना साध रहे हैं इस बीच राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने सरकार के फैसले को सही बताया है. उन्होंने कहा कि ये तो होना ही था. अगर ऐसी ही जंग चलती रहेगी तो बहुत ही किल्लत आएगी. हमारी टेक्सटाइल इंडस्ट्री हो, हमारी एलपीजी की जरूरत हो और 40 फीसदी एलजीपी तो कतर से आती है, वो बंद हो जाए तो कितना प्रभाव कई सेक्टर्स पर प्रभाव पड़ेगा. सरकार ने सही किया है कि इसको प्रायोरिटाइज किया है.

एलपीजी पर कपिल सिब्बल ने कहा कि सबसे पहले ये तो ग्राहकों को जाना चाहिए. उसके बाद इंडस्ट्री को जाना चाहिए. सरकार के ये फैसले तो सही हैं. लेकिन ये होना था. इनको (सरकार) को पहले ही तय करना चाहिए था. इन्होंने जो दूर-दृष्टि दिखानी चाहिए थी वो नहीं दिखाई. बाकी इस स्थिति में सरकार को तो ये करना ही था.

Leave a Comment