‘लव यू पापा…’, धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ के फाइल ट्रेलर को देख भावुक हुए सनी देओल

फिल्म ‘इक्कीस’ अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का ट्रेलर पहले भी आ चुका है। मगर, आज शुक्रवार को इसका फाइनल ट्रेलर जारी किया गया है, जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। सनी देओल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ट्रेलर रिलीज किया है। इसमें अपने दिवंगत पिता की झलक देख वे भावुक हो गए हैं।सनी देओल ने ‘इक्कीस’ का फाइनल ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा है, ‘लव यू पापा’। इसके साथ तीन रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं। आगे लिखा है, ‘सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता की सच्ची कहानी देखिए। एक हीरो, जो सिर्फ 21 साल की उम्र में अमर हो गया, सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल’। यह फिल्म 01 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।