लखीमपुर खीरी : स्व० विधायक अरविन्द गिरी की स्मृति में सदर चौराहा पर स्थापित वाटर कूलर का हुआ उद्घाटन

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गोला गोकर्णनाथ में सदर चौराहा स्थित कोतवाली गेट के निकट स्वर्गीय विधायक अरविन्द गिरी जी की पुण्य स्मृति में नगर पालिका परिषद द्वारा वाटर कूलर स्थापित कराया गया। वाटर कूलर का उद्घाटन शुक्रवार को सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेन्द्र शर्मा, रामगुलाम पाण्डे, के के शुक्ला, विश्वनाथ सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार द्वारा फीता काटकर किया गया। यह वाटर कूलर नगर पालिका परिषद द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन को चिलचिलाती धूप में आवागमन करने वाले राहगीरों, अधिवक्ताओं, पुलिसकर्मियों और थाने आने जाने वाले फरियादियों सहित श्रद्धालुओं को शीतल और शुद्ध पेयजल मिलने से राहत प्रदान करेगा।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा विधायक स्वर्गीय अरविन्द गिरी जी ने अपने पूरे जीवनकाल में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र के साथ गोला नगर सहित क्षेत्र के विकास हेतु निरंतर कार्य किया। उनका सेवाभाव और जनकल्याण के प्रति समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए नगरवासियों को शीतल और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रमुख धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर वाटर कूलर लगाए जा रहे हैं जिससे आमजन को शुद्ध और शीतल पेयजल की सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि छोटी काशी गोला के नाम से विख्यात शिव मंदिर कॉरिडोर की वजह से लाखों की संख्या में श्रद्धालु इस मार्ग से होकर गुजरेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर के प्रमुख स्थानों पर वाटर कूलर स्थापित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर प्रवीण गुप्ता, अनुराग गुप्ता, कैलाश गुप्ता, सुधीर अवस्थी, हिमांशु सिंह तोमर, गौरव ज्ञान त्रिपाठी, अंकित मिश्रा, गीता विश्वकर्मा, रेखा मिश्रा, सुमित्रा मिश्रा, सीमा वर्मा सहित तमाम भाजपा के कार्यकर्ता एवं सम्मानित नगरवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment