Friday, 30 October 2026 | 7:31 PM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : गोला विधायक अमन गिरी के नेतृत्व में निकाली गई सेवा ज्योति यात्रा, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर भाजपा की ओर से सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई।
Share:
लखीमपुर खीरी : गोला विधायक अमन गिरी के नेतृत्व में निकाली गई सेवा ज्योति यात्रा, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल
सेवा ज्योति यात्रा की तस्वीर
गोला गोकर्णनाथ: गोला विधायक माननीय अमन गिरी के नेतृत्व में गोला नगर में बुधवार को एक भव्य 'सेवा ज्योति मशाल यात्रा' निकाली गई। मशालों की रोशनी के बीच इस यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

सेवा ज्योति यात्रा’ के जरिए कार्यकर्ताओं में जनसेवा की भावना को मजबूत करने के साथ विकसित भारत के संकल्प को भी आगे बढ़ाने का संदेश दिया जा रहा है। इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ 'सेवा ज्योति यात्रा' में मशाल प्रज्वलित कर ईश्वर से उनके जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को मजबूत करने की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के प्रति जनता का विश्वास दर्शाता है कि उनके नेतृत्व में पूरा देश विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी दृढ़ता से उनके साथ खड़ा है।