Monday, 12 October 2026 | 5:06 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान की पूजा अर्चना

शारदीय नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने खुटार रोड स्थित मां मंगला देवी मंदिर, मुन्नूगंज स्थित रक्षा देवी मंदिर, अलीगंज रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर, अलियापुर स्थित दुर्गा मंदिर, कंजा देवस्थान स्थित नौ दुर्गा मंदिर में मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
Share:
लखीमपुर खीरी : श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान की पूजा अर्चना
मां मंगला देवी मंदिर की तस्वीर
Read in your preferred language.
गोला गोकर्णनाथ: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11-10-2026 दिन रविवार से हो गई है। छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के मंदिरों में माता दुर्गा जी के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतार देखी गई।

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होते ही छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में मां मंगला देवी मंदिर में आस्था और श्रद्धा का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ पड़ा है। आज प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना और घटस्थापना   (कलश स्थापना) के साथ ही सुबह 5 बजे से ही शक्तिपीठों और माता के दरबारों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

शारदीय नवरात्र का पावन पर्व पूरी भव्यता और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस बार शारदीय नवरात्र पूरे 10 दिनों का होगा। पर्व के पहले दिन रविवार को तड़के सुबह से ही गोला के सभी प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान जय माता दी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।

नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने खुटार रोड स्थित मां मंगला देवी मंदिर, मुन्नूगंज स्थित रक्षा देवी मंदिर, अलीगंज रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर, अलियापुर स्थित दुर्गा मंदिर, कंजा देवस्थान स्थित नौ दुर्गा मंदिर में मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।