कार्तिक आर्यन की तरह उनका परिवार भी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव है. इन दिनों तिवारी परिवार उनकी लाडली कृतिका तिवारी यानी कार्तिक आर्यन की बहन के शादी के फंक्शन में बिजी हैं. सोशल मीडिया पर एक्टर के डॉक्टर बहन की प्री वेडिंग फंक्शंस के कई सारे फोटोज और विडियोज वायरल हो रहे हैं. इसी बीच कार्तिक आर्यन का भी एक वीडियो वायरल हुआ.
कार्तिक आर्यन अपनी बहन कृतिका तिवारी की शादी एंजॉय कर रहे हैं. उनका पूरा परिवार शादी की रस्मों में बिजी है. इसी बीच सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन के फैन पेज ने एक वीडियो शेयर किया जहां अभिनेता अपनी बहन की हल्दी सेरेमनी एंजॉय करते नजर आ रहे हैं. उनका पूरा परिवार ‘कजरा रे’ पर डांस करता दिखा. साथ ही एक्टर ने भी इस हिट गाने को काफी एंजॉय किया और खूब थिरके. वाइट कुर्ता पजामा में उनका ये ट्रेडीशनल लुक फैंस को बहुत पसंद भी आ रहा है.
