द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ छोड़ रहे हैं कीकू शारदा? जानें क्या बोले कॉमेडियन

ऐसी खबरें आ रही थीं कि नए शो में जाने के लिए कीकू शारदा पुराने शो को छोड़ रहे हैं. इसी के साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में कृष्णा अभिषेक के साथ उनका झगड़ा हुआ है, इसलिए वो शो छोड़ रहे हैं. लेकिन ये सारी बातें सिर्फ अफवाह हैं. उनसे जुड़े एक सूत्र ने बताया कि कीकू शारदा ने कपिल के शो के मौजूदा सीजन की शूटिंग पूरी कर ली है.

उनका कोई काम बाकी नहीं है, कोई अचानक शो से बाहर नहीं गया है और उनके और टीम के बीच कोई तनाव नहीं है.’राइज एंड फॉल’ में वो अपनी पूरी शूटिंग करने के बाद ही गए हैं. साथ ही यह भी बताया गया कि कीकू शारदा और कृष्णा के बीच सब कुछ बिल्कुल ठीक है. दोनों कलाकारों के बीच दोस्ताना और पेशेवर रिश्ता है. दोनों के बीच टकराव के जो भी वीडियो वायरल होते हैं वो शो से ही रिलेटेड हैं, दोनों के बीच कोई झगड़ा नहीं है.