Friday, 30 October 2026 | 6:41 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज ः बिशेष अभियान दिबस पर एस डी एम ने किया मतदान केन्द्र का निरीक्षण

Share:
कासगंज ः बिशेष अभियान दिबस पर एस डी एम ने किया मतदान केन्द्र का निरीक्षण
कासगंज ःविशेष अभियान दिवस पर एसडीएम ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

बीएलओ को दिए निर्देश, युवा एवं छूटे हुए मतदाताओं का फार्म-6 भरवाकर कराएं पंजीकरण

सिढ़पुरा (कासगंज)। विशेष अभियान दिवस के अवसर पर शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को उपजिलाधिकारी पटियाली श्री सुशांत सांवरे ने सिढ़पुरा स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने जूनियर हाईस्कूल सिढ़पुरा स्थित बूथ संख्या 201, 202, 203 व 204 तथा प्राथमिक विद्यालय सिढ़पुरा द्वितीय स्थित बूथ संख्या 205 व 206 का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सभी बूथों पर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित मिले। उपजिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देशित किया कि विशेष अभियान के दौरान अधिक से अधिक युवा मतदाताओं के साथ ही मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों के फार्म-6 भरवाकर उनका पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाए।

उन्होंने मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने के लिए अभियान को गंभीरता से चलाने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।