Tuesday, 13 October 2026 | 5:22 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज : महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का रेनू गौड़ ने किया शुभारंभ

Share:
कासगंज : महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का रेनू गौड़ ने किया शुभारंभ
Read in your preferred language.

महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का रेनू गौड़ ने किया शुभारंभ

कासगंज। महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती पर श्री अग्रवाल सभा (रजि.), कासगंज की ओर से आयोजित समारोह का उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने शुभारंभ किया। उन्होंने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को सामाजिक समरसता, समानता और जनकल्याण के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

समारोह में महाराजा अग्रसेन जी के चित्र के समक्ष नमन कर उनके योगदान को याद किया गया। रेनू गौड़ ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का जीवन सेवा, परोपकार, सामाजिक सद्भाव और समानता की भावना का प्रतीक है। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पवन गोयल (किताब वाले), महामंत्री मयंक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष युगल बंसल, प्रबंधक मयंक मित्तल, मुख्य मेला प्रबंधक विपिन गर्ग कांटा, अखिलेश अग्रवाल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।