मा0 प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।
जनकल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने पर जोर।
अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा एवं जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण, दहेज एवं अन्य मामलों में गहन परिक्षण करके उसके उपरांत ही कार्रवाई किए जाने के निर्देश।
जनपद में कराए जाने वाले प्रत्येक कार्य में जनप्रतिनिधियों को प्राथमिकता देने के निर्देश।
समस्त पेंशन योजनाओं के अंतर्गत विशेष अभियान चलाकर आवेदन कराने के निर्देश।
मा0 मंत्री जी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये उ0प्र0 सरकार द्वारा गाय पालकों को नंदिनी योजना के तहत 50 प्रतिशत अनुदान देने का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के निर्देश।
कासगंज: माननीय मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उत्तर प्रदेश सरकार तथा जनपद के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में विधायक कासगंज देवेन्द्र सिंह राजपूत, विधायक अमांपुर हरीओम वर्मा, एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, जिलाध्यक्ष भाजपा नीरज शर्मा जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह उपस्थित रहे। मा0 मंत्री जी द्वारा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं, निर्माणाधीन परियोजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा कानून व्यवस्था की स्थिति की विभागवार समीक्षा की गई।
मा0 प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित सभी विकास योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनता को योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से मिलना चाहिए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि एवं राजस्व से संबंधित कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
बैठक में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखी जाए। उन्होंने महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे लोगों का प्रशासन पर विश्वास मजबूत हो।
मा0 प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर नियमित निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाए तथा शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
मा0 प्रभारी मंत्री जी ने मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि नन्दनी योजना के तहत साहीवाल, गिर, थारपारकर, गंगातिरी, हरियाणा गोवंशो को 50 प्रतिशत अनुदान देने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने अंत में मा0 प्रभारी मंत्री सभी जन प्रतिनिधियों को धन्यवाद व्यक्त किया। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षण, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे
