Friday, 30 October 2026 | 7:31 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज - स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई के लिए नया नोडल अधिकारी नियुक्त

Share:

कासगंज में झोलाछाप डॉक्टरों पर शिकंजा कसने को नई टीम, डॉ. मदन कुमार बने नोडल अधिकारी`

कासगंज। स्वास्थ्य विभाग में आ रही शिकायतों को देखते हुए जनपद कासगंज में झोलाछाप, अपंजीकृत चिकित्सकों, क्लीनिकों, नर्सिंग होम और लैब पर छापेमार कार्रवाई के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पहले से गठित टीम में बड़ा बदलाव किया गया है।

पहले इस टीम में डॉ. कुँवर उत्कर्ष यादव, नोडल अधिकारी, धर्मेन्द्र यादव, डीपीसी, विमल कुमार, डीईओ और संजय दीक्षित, डीजीएम नामित थे। अब मुख्य चिकित्सा अधिकारी कासगंज ने पुरानी टीम को समाप्त कर तत्काल प्रभाव से डॉ. मदन कुमार को नया नोडल अधिकारी नामित किया है। अब भविष्य में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई डॉ. मदन कुमार द्वारा संपादित की जाएगी।