कासगंज : उत्तर प्रदेश सरकार की योजना अनुसार जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा गंजडुंडवारा पीजी कॉलेज गंजडुंडवारा में बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में 18 कंपनियों ने अपने काउंटर लगाकर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया। समारोह स्थल पर ही अनेक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी बांटे गए। ग्रामीण अंचल के बेरोजगार युवकों को इस मेले से कई कंपनियों में रोजगार मिला। मुख्य अतिथि के रूप में रहकर मेरे द्वारा अनेक अभिव्यक्तियों को नियुक्ति पत्र दिए गए।
इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय सेवायोजन परिक्षेत्र के संयुक्त निदेशक
डा.पी.पी.सी.शर्मा, गंजडुंडवारा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शेखर शर्मा, प्रोफेसर योगेंद्र कुमार द्विवेदी, सहित महाविद्यालय के अनेक प्रोफेसर और उनका स्टाफ तथा सेवा आयोजन कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी एवं विभिन्न कंपनियों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।