Tuesday, 13 October 2026 | 5:19 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज: सब जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए कासगंज के 10 खिलाड़ियों का चयन

Share:
कासगंज:  सब जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए कासगंज के 10 खिलाड़ियों का चयन
Read in your preferred language.


13 अक्टूबर को अलीगढ़ में मंडलीय ट्रायल, वाराणसी में 15 से 16 अक्टूबर तक होगी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता

कासगंज। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए कासगंज के 10 खिलाड़ियों का जिला स्तरीय चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी 13 अक्टूबर को अलीगढ़ में होने वाले मंडलीय चयन ट्रायल में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

जिला खेल कार्यालय कासगंज की ओर से 12 अक्टूबर को सोरों स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल आयोजित किया गया। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर आयोजित इस चयन प्रक्रिया में विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं के खिलाड़ियों का चयन किया गया।

चयनित खिलाड़ियों में प्रशांत का भाला फेंक, अनुज का 3000 मीटर, रोहित का 400 व 800 मीटर, अनुभव का डिस्कस थ्रो, कुनाल का लॉन्ग जंप, गौरव लाखा का 800 मीटर, अरविंद का 200 मीटर, भुवनेश का 100 मीटर, कबीर का 1500 मीटर और विशाल बाबू का हाई जंप स्पर्धा के लिए चयन हुआ है।

ये सभी खिलाड़ी 13 अक्टूबर को सुबह 11 बजे महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में मंडलीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता 15 से 16 अक्टूबर तक वाराणसी में आयोजित की जाएगी।