Friday, 30 October 2026 | 7:30 PM
भारत

कमलेश कुमार बने जदयू किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने

Share:
कमलेश कुमार बने जदयू किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने
 किसान प्रकोष के प्रदेश अध्यक्ष ने किया मनोनीत

गया से मृत्युंजय दयाल, कमलेश कुमार दिवाकर उर्फ दिवाकर दांगी को जदयू में किसान प्रकोष्ठ की बड़ी जिम्मेवारी मिली है । दिवाकर दांगी को गया जिला जदयू किसान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया । किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने श्री दिवाकर दांगी को अनुशंसित किया और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के अनुमोदन के बाद किसान प्रकोष्ठ गया जिला अध्यक्ष श्री दांगी को नियुक्त किया गया 
श्री दिवाकर दांगी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने 
मुझपर भरोसा किया है जिस पर मैं खरा उतरूंगा । उन्होंने कहा कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को गया जी जिला किसान प्रकोष्ठ का जिम्मेदारी देने के लिए जनता दल यूनाइटेड के सर्वमान्य नेता एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी, माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय श्री संजय झा जी एवं माननीय प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री उमेश कुशवाहा जी, माननीय किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री मनोज कुमार जी को बहुत बहुत आभार । श्री दांगी ने कहा कि मैं पूरी कोशिश करूंगा कि माननीय श्री नीतीश कुमार जी एवं बिहार सरकार के माननीय मंत्री, स्वास्थ्य विभाग श्री निशांत जी के नेतृत्व में ‘न्याय के साथ विकास’ के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाते हुए पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को और अधिक सशक्त बनाएँगे।