Friday, 30 October 2026 | 7:40 PM
भारत

कालपी(जालौन):आकाशीय बिजली गिरने से गरीब के घर लगी आग से घर ग्रहस्ती का सामान जलकर खाक

कालपी(जालौन): तहसील मुख्यालय के नजदीकी ग्राम हीरापुर मे आकाशीय बिजली गिरने से गरीब मजदूर के घर में आग लग गई जिसके चलते उसकी घर ग्रहस्ती का सभी समान जलकर खाक हो गया गनीमत रही उस समय घर के लो मौके पर नहीं थे अन्यथा कोई अनहोनी हो सकती थी। बताते चलें कि आज सुबह नो बजे अचानक मौसम बदला काली घटाएं घिर आईं
Share:
कालपी(जालौन):आकाशीय बिजली गिरने से गरीब के घर लगी आग से घर ग्रहस्ती का सामान जलकर खाक

कालपी(जालौन): तहसील मुख्यालय के नजदीकी ग्राम हीरापुर मे आकाशीय बिजली गिरने से गरीब मजदूर के घर में आग लग गई जिसके चलते उसकी घर ग्रहस्ती का सभी समान जलकर खाक हो गया गनीमत रही उस समय घर के लो मौके पर नहीं थे अन्यथा कोई अनहोनी हो सकती थी।
बताते चलें कि आज सुबह नो बजे अचानक मौसम बदला काली घटाएं घिर आईं हल्की बारिश के साथ बिजली कड़ने लगी और हीरापुर गांव निवासी राजाराम निषाद पुत्र कालीदीन निषाद के घर में पडे़ छप्पर मे बिजली गिरने से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने सारे घर को चपेट मे ले लिया गनीमत घर के लोग खेतों पर थे ।
ग्राम प्रधान हरीबाबू निषाद ने बताया पीड़ित व्यक्ति अत्यंत गरीब है जिसके चार मासूम बच्चे है आग लगने से उसके घर का सारा समान जल गया शासन प्रशासन से मांग करते हैं उसकी तत्काल प्रभाव से मदद करने की कृपा की जाय।
बेमोसम हुई बरसात से कालपी तहसील के किसानों की फसलों को भाी नुकसान हुआ है।

रिपोर्ट-रेहान रजा