काजोल अपने अभिनय के अलावा फैंस के बीच अपनी हाजिर जवाबी के लिए भी मशहूर हैं। रविवार को काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट साझा की। इसमें अपनी फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के 24 साल पूरे का जिक्र किया। फिल्म से जुड़ी अपनी एक फोटो शेयर की। साथ ही एक फनी कमेंट भी लिखा। इसमें वह यंग लड़कियों को एक खास सलाह भी दे रही हैं। काजोल की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ को 24 साल पूरे हो चुके हैं। यह फिल्म 14 दिसंबर 2001 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने अंजलि नाम की हंसमुख और बेबाक लड़की का रोल किया था। वह इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में यंग लड़कियों को एक खास सलाह देती हैं। काजोल लिखती हैं, ‘सभी अंजलियों से कहना चाहती हूं, खुद पर प्राउड फील करो। खुलकर जीयो। राहुल (कभी खुशी कभी गम का लीड कैरेक्टर, जिसे शाहरुख ने निभाया था)’ लेट हो सकता है, क्योंकि वह कहीं ट्रैफिक में फंसा होगा।’ इस मैसेज के जरिए काजोल यंग लड़कियों को खुलकर जीने की सलाह दे रही है। करण जौहर निर्देशित फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ एक फैमिली ड्रामा थी। इसमें शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन, काजोल, करीना कपूर, जया बच्चन जैसे एक्टर्स लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन किया था। साथ ही कहानी के अलावा दर्शकों को इसके गाने भी पसंद आए थे।
काजोल ने फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के 24 साल पूरे होने का मनाया जश्न
