अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ नई रिलीज फिल्मों के बीच भी अपना दबदबा बनाए हुए है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है. 19 सितंबर को आई ‘जॉली एलएलबी 3’ रिलीज के 11 दिन बाद भी नए रिकॉर्ड बना रही है.
‘जॉली एलएलबी 3’ अब साल 2025 की नवीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी बन गई है. ‘जॉली एलएलबी 3’ अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी- चैप्टर 2’ को पीछे छोड़ दिया है.
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘जॉली एलएलबी 3’ का कुल कलेक्शन अब 93.50 करोड़ रुपए हो गया है. लेकिन 11वें दिन की कमाई के साथ ही फिल्म ने ‘केसरी- चैप्टर 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इसी साल रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में 92.73 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.
इस आंकड़े को पार करके ‘जॉली एलएलबी 3’ साल 2025 की नवीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है.
