जौनपुर: चाचकपुर गांव की बारह वर्षीय लड़की प्रिया मौर्या घर से हुई लापता

जौनपुर:चाचकपुर गांव में शनिवार सुबह 10 बजे एक बारह वर्षीय लड़की कही लापता हो गयी जिसका देर रात तक कही पता नही चल सका।प्राप्त जानकारी के अनुसार चाचकपुर गांव में बारह वर्षीय लड़की प्रिया मौर्या पुत्री राजू मौर्य , जो कक्षा छह की छात्रा थी ,को किसी बात को लेकर उसकी माँ ने डांट दिया जिससे नाराज होकर वह घर से बाहर चली गयी।पहले तो घरवालो ने सोचा गांव में किसी अपनी सहेली के यहाँ या तो खेत पर गयी होगी,लेकिन जब काफी देर तक नही लौटीं तो घर वाले खोजबीन करने लगे ,लेकिन उसका कही पता नही चला।घर वालो ने अपने सभी रिस्तेदारो ,और उसकी सहेलियों के यहाँ भी पता किया मगर वो कही नही मिली तो घर वालो ने सिपाह पुलिस चौकी पर उसकी गुमसुदी की रिपोर्ट दर्ज कराई।मगर देर रात तक लड़की का अभी कोई पता नही चल सका है।