Tuesday, 03 November 2026 | 3:54 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर :राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Share:
जौनपुर :राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन
जौनपुर :

       राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिद्दीकपुर, जौनपुर सहित जनपद के विभिन्न राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण।

      लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लोक भवन सभागार, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना का शुभारंभ किया गया।
   
        मा0 मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहगंज तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उसरांव में डिजिटल एलईडी बोर्ड के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों एवं संस्थान के कार्मिकों द्वारा सामूहिक रूप से देखा एवं सुना गया।

        राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा 1725 करोड़ रुपये की सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को उद्योगों की वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना, उनकी रोजगारपरक दक्षताओं में वृद्धि करना तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार एवं प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराना है।

          इस महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत जनरेशन इंडिया फाउंडेशन, मिंडा, टाटा, अशोक लीलैंड सहित विभिन्न प्रतिष्ठित औद्योगिक एवं कौशल विकास भागीदारों के साथ समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया। यह पहल प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को उद्योगों की वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़ने, प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार करने तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

          कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षार्थियों को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके राष्ट्र निर्माण संबंधी योगदान, राष्ट्रीय एकता के महत्व तथा कौशल विकास एवं रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की अवधारणा से अवगत कराया गया।

           इस अवसर पर यह संदेश भी दिया गया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारी केवल प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, व्यावहारिक दक्षता, अनुशासन, कार्यकुशलता एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान कर राष्ट्र के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास में सहभागी बनाना भी है।

        कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षार्थियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता, संवैधानिक मूल्यों एवं राष्ट्रहित की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। राष्ट्रीय एकता केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के आचरण, कर्तव्यबोध एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण में निरंतर परिलक्षित होने वाला संकल्प है। सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
             
        इस अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर, जौनपुर के प्रधानाचार्य श्री मनीष कुमार पाल, कार्यदेशक श्री अखिलेश कुमार सिंह, श्रीमती ममता यादव, श्री मुन्नालाल, श्री सुनील कुमार सिंह कुशवाहा सहित संस्थान के समस्त अनुदेशक एवं क