Saturday, 31 October 2026 | 11:49 AM
भारत

जौनपुर: सपा छात्र किसान नेता द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ पुतला दहन

बदलापुर चौराहा इंदिरा चौक पर सपा नेता आशीष मुलायम के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा जनपद कानपुर में क्षेत्र अधिकारी समेत आठ पुलिसकर्मी को गोली मारकर हत्या किए जाने को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के विरोध में पुतला दहन करने का प्रयास किए लेकिन मौके पर उपस्थित कोतवाल विजय कुमार चौरसिया वहां
Share:
जौनपुर: सपा छात्र किसान नेता द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ पुतला दहन

बदलापुर चौराहा इंदिरा चौक पर सपा नेता आशीष मुलायम के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा जनपद कानपुर में क्षेत्र अधिकारी समेत आठ पुलिसकर्मी को गोली मारकर हत्या किए जाने को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के विरोध में पुतला दहन करने का प्रयास किए लेकिन मौके पर उपस्थित कोतवाल विजय कुमार चौरसिया वहां पर पहुंचे. और तुरंत कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर पुतला दहन करने से रोक दिया .
करीब आधे घंटे तक चली नोकझोंक के पश्चात राज्यपाल संबोधित मांगों पर उप जिला अधिकारी अंजनी कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा और छात्र नेता ने कहा की भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त दिखाई दे रही है . इस सरकरा में महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है. बलात्कार, लूट, हत्या, छिनैती जैसी बहुत सी घटनाएं हो रही हैं .अपराधियों के अंदर कोई कानून का डर नहीं है .
इसका ताजा उदाहरण जिल कानपुर की घटना हौसला बुलंद करके अपराधी द्वारा आठ पुलिसकर्मियों की बेरहमी से हत्या कर दी गई .
उपस्थित सपा कार्यकर्ता नीलेश यादव जितेंद्र प्रताप मौर्य संदीप कुमार पाल शुभम यादव संदीप यादव आदि लोग उपस्थित थे.
पत्रकार : राकेश कुमार

https://www.instagram.com/p/CCN88sRgD-A/?igshid=jwsoh3bfjd57