जौनपुर/सिरकोनी:बच्चो ने केक काटकर मनाया सम्राट अशोक जयंती

जौनपुर/सिरकोनी:आज ग्राम सभा सुरहुरपुर ब्लाक सिरकोनी जनपद जौनपुर मे विश्व विजेता सम्राट अशोक महान जी के जयंती की पावन संध्या पर दीप प्रज्वलित कर सम्राट अशोक महान जी को नमन किया गया अन्त में आम के पौधे का सामूहिक वृक्षारोपण कर अंगद सिपाही द्वारा सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया इस अवसर पर रामधनी मौर्य जी द्वारा सम्राट अशोक महान जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया दीप प्रकाश गुड्डू एवं शिव कुमार सम्राट ( छात्र नेता राज कालेज)ने सभी का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर जवहिर मौर्य, जीतेन्द्र मौर्य,उमशंकर मौर्य ,आनन्द मौर्य , रिन्कू, राजेन्द्र, अखिलेश मौर्य(कप्तान साहब), अंकित, दीपक, मनीष ,चंद्र भुषण , सुरज ,विक्की, विशाल, अनमोल सुजित ,मनोज ,चंदन कुशवंत, छोटू गोलू मोलू सिन्टु गुप्ता सहित सैकड़ो बच्चे एवं महिलाए मौजूद रही।