जौनपुर:शाक्य मौर्य सभा के कोषाध्यक्ष की भतीजी की शादी में उपस्थित हुए सभी दलों के मौर्य समाज के नेता

जौनपुर:शाक्य मौर्य महा सभा जौनपुर के जिला कोषाध्यक्ष रामसकल मौर्य ग्राम मोलनापुर पोस्ट छविलेपुर जौनपुर के भतीजी के वैवाहिक कार्यक्रम में मौर्य समाज के सभी दलों के नेता शामिल हुए।बताते चले कि राम सकल मौर्य जिला शाक्य मौर्य सभा के कोषाध्यक्ष हैं अभी हाल ही में बीएसपी से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लडा था जिसमें उपविजेता रहे हैं।शादी समारोह में समाजवादी पार्टी के नेता तेजबहादुर मौत,लोहिया वाहिनी के जिलाधयक्ष भानु प्रताप मौर्य,जनाधिकार पार्टी के अध्यक्ष पवन मौर्य,उपाध्यक्ष भूपेंद्र मौर्य,प्रियदर्शी अशोक मिशन के अध्यक्ष कमलकांत मौर्य,राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मौर्य ,संरक्षक हीरालाल मौर्य,दूधनाथ मौर्य, एवम् लोकमंगल दल के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मौर्य ,सुनील मौर्य आदि लोग उपस्थित रहें।वैवाहिक कार्यक्रम बौद्ध रीति से माननीय दूधनाथ मौर्य जी द्वारा संपन्न कराया गया।