Friday, 30 October 2026 | 5:44 PM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर :कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत ’’तम्बाकू मुक्त युवा अभियान-4.0’’ का औपचारिक शुभारम्भ

Share:
जौनपुर :कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत ’’तम्बाकू मुक्त युवा अभियान-4.0’’ का औपचारिक शुभारम्भ
जौनपुर :मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में 28 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत ’’तम्बाकू मुक्त युवा अभियान-4.0’’ का औपचारिक शुभारम्भ किया गया।

        यह अभियान युवा पीढ़ी को तम्बाकू एवं अन्य नशीलें पदार्थों के दूष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने हेतु भारत सरकार द्वारा प्रारम्भ किया गया है। उक्त अभियान 28 अक्टूबर 2026 से आगामी 60 दिवसीय विशेष जागरूकता के रूप में संचालित किया जायेगा।

          कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय/महाविद्यालय के छात्रों एवं युवाओं को तम्बाकू मुक्त जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित करना तथा जन-जागरूकता बढ़ाना है। अभियान के अन्तर्गत निम्नलिखित 06 प्रमुख गतिविधिया जनजागरुकता, शैक्षणिक संस्थानो को तम्बाकू मुक्त बनाना, तम्बाकू मुक्त गांव, कोटपा-2003 का प्रवर्तन, सोशल मीडिया सहभागिता तथा विश्वविधालयों में जागरुकता कराया जाना है।

         इस अभियान के अन्तर्गत शिक्षा विभाग द्वारा सभी शिक्षण संस्थानों को तम्बाकू मुक्त किये जाने हेतु कार्यवाही की जायेगी। पंचायती राज्य विभाग द्वारा गॉवों को तम्बाकू मुक्त किये जाने हेतु कार्यवाही की जायेगी। पुलिस विभाग एवं खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा इन्फोर्समेन्ट की कार्यवाही की जायेगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कराया जायेगा।
 
          मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि युवा स्वस्थ्य रहेगे तभी सशक्त राष्ट्र का निर्माण सम्भव है। सभी विभागों, शिक्षणों संस्थानों से अपेक्षा है कि वे अभियान को सफल बनाने के लिये सक्रिय सहयोग प्रदान करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में इस दौरान 150 आई0ई0सी0 अभियान, 50 प्रतिशत शैक्षिण संस्थानों को तम्बाकू मुक्त घोषित करने और 50 प्रतिशत गॉवों को तम्बाकू मुक्त घोषित करने और ज्यादा से ज्यादा प्रर्वतन अभियान कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उनके द्वारा समस्त जिला स्तरीय अधिकारियो से उक्त कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया।

           इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर, समस्त अपर/उपमुख्य चिकित्साधिकारी, नोडल अधिकारी एन0सी0डी0 डा0 आलोक सिंह, एडीपीआरओ अरविन्द प्रभाकर, जिला दिव्यांग अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक एन0एच0एम0 सत्यव्रत त्रिपाठी आदि अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
                                                              -----------