निदेशक, सेवायोजन उ0प्र0 लखनऊ के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय कैम्पस निकट नारायण नर्सिंग होम जौनपुर में 07 जुलाई 2025 को प्रातः 10ः00 बजे रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी क्षेत्र की महादेव हनुमान विजय प्लेसमेंट सर्विस के द्वारा विद्युत विभाग में (मीटर लगाने) हेतु योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है, जिसकी शैक्षिक योग्यताः- हाईस्कूल, इण्टर, आई0टी0आई0 एवं स्नातक उत्तीर्ण आयुसीमा 18 से 30 वर्ष के अभ्यर्थियों को कैम्पस सलेक्शन करेंगी। अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए, पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त करें। जिला सेवायोजन अधिकारी जय प्रकाश पासवान ने बताया की रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति आई0डी0प्रूफ बायोडाटा सहित प्रतिभाग करेंगे एवं सेवायोजन वेब पोर्टल- rojgaarsangam.up.gov.in के माध्यम से पंजीकरण कर अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।
जौनपुर :सेवायोजन कार्यालय में 07 जुलाई 2025 क़ो रोजगार मेला का आयोजन
