जौनपुर :
जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने पुलिस अधीक्षक नगर श्री अनंत चंद्रशेखर तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सम्यक चौधरी के साथ सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों एवं मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही, मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु सतर्कता बरतने और निर्धारित व्यवस्थाओं का प्रभावी ढंग से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी जौनपुर धर्मराज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।
उत्तर प्रदेश
जौनपुर :जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दुर्गा पूजा पंडालों एवं मूर्ति विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण
Read in your preferred language.