Tuesday, 20 October 2026 | 5:00 AM
उत्तर प्रदेश

हरदोई: अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य का आगमन 20 अक्टूबर को सवायजपुर के झबरिया गांव में

Share:
हरदोई: अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य का आगमन 20 अक्टूबर को सवायजपुर के झबरिया गांव में
Read in your preferred language.
हरदोई /सवायजपुर : थाना हरपालपुर क्षेत्र के अंतर्गत ज्यूरी चंदरमपुर ग्राम पंचायत के गांव झबरिया में छोटेलाल कुशवाहा के द्वारा एक बुद्ध विहार का निर्माण करवाया गया था इस स्थान पर 20 अक्टूबर को अशोक विजयदशमी का कार्यक्रम तय हुआ है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का आगमन हो रहा है . सामाजिक कार्यक्रम होने के तहत समाज के समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव 154 विधानसभा सवाजपुर में टिकट के दावेदार डॉक्टर अरुण कुमार मौर्य एवं सवाजपुर 154 विधानसभा में टिकट के दावेदार प्रदीप कुशवाहा के साथ-साथ समाज के सैकड़ो लोग सम्राट अशोक विजयदशमी मनाने के लिए पहुंच रहे हैं.