Tuesday, 20 October 2026 | 4:58 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: दशहरा पर्व को लेकर बदला यातायात मार्ग, भारी वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित

जनपद फतेहगढ़ में दशहरा पर्व पर यातायात व्यवस्था के सुगम एवं सुरक्षित संचालन हेतु दिनांक 20.10.2026 की सुबह 06:00 बजे से समाप्ति तक रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।
Share:
फर्रुखाबाद: दशहरा पर्व को लेकर बदला यातायात मार्ग, भारी वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित
दशहरा पर्व पर पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24): 

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र कानपुर श्री यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद फतेहगढ़ पुलिस द्वारा आगामी दशहरा पर्व के अवसर पर आमजन की सुविधा एवं यातायात के सुचारू संचालन हेतु विशेष रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है।

​यातायात पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार दिनांक 20.10.2026 की सुबह 06:00 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक पूरे शहर में रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा।

​रूट डायवर्जन का पूरा विवरण:

  • ​मैनपुरी-बेवर मार्ग: मैनपुरी बेवर की तरफ से आने वाले सभी बड़े वाहनों (जैसे ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डम्पर, लोडर आदि) का शहर में प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। छोटे वाहन एवं रोडवेज बसें सेन्ट्रल जेल से आईटीआई चौराहा होते हुए लालगेट की ओर निकलेंगी।

  • ​पांचालघाट तिराहा मार्ग: पांचालघाट तिराहे से आने वाले समस्त भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं छोटे वाहन तथा रोडवेज बसें मसेनी चौराहे से कादरीगेट तिवाहा होते हुए बस स्टैंड पहुंचेंगी।

  • ​कमलगंज मार्ग: कमलगंज की तरफ से आने वाले सभी भारी वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा। छोटे वाहन व रोडवेज बसें छोटी जेल से होते हुए सेन्ट्रल जेल चौराहे से आईटीआई चौराहा होते हुए निकलेंगी।

  • ​नगर क्षेत्र की व्यवस्था: नगर क्षेत्र में छोटे वाहन दोपहर 02:00 बजे से आवास विकास होते हुए लकूला की तरफ निकलेंगे।

​पुलिस प्रशासन ने आम जनमानस से अपील की है कि वे दशहरा पर्व के दौरान असुविधा से बचने के लिए निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।