Tuesday, 03 November 2026 | 3:54 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर :आधार नामांकन एवं अद्यतन कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

Share:
जौनपुर :आधार नामांकन एवं अद्यतन कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
जौनपुर :जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में आधार नामांकन एवं अद्यतन कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
       बैठक में जनपद में आधार सेवाओं की वर्तमान स्थिति, 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के आधार नामांकन, 5 से 7 वर्ष एवं 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट, लंबित प्रकरणों तथा आधार नामांकन एवं अद्यतन केंद्रों के संचालन की विस्तृत समीक्षा की गई।
          बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि आधार नामांकन एवं अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के कार्यों में तेजी लाई जाए तथा सभी पात्र नागरिकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण आधार सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से विशेष अभियान संचालित कर बच्चों के आधार नामांकन एवं अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत प्राप्त करने पर बल दिया।
        मुख्य विकास अधिकारी ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराए गए। आधार एप के व्यापक प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को ऐप की सुविधाओं एवं उपयोग के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि नागरिक डिजिटल आधार प्रोफाइल, सुरक्षित फत् कोड आधारित पहचान सत्यापन, आधार विवरण साझा करने की सुविधा तथा ऐप में उपलब्ध अन्य सेवाओं का लाभ उठा सकें।
       बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में संचालित आधार केंद्रों की नियमित निगरानी एवं जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि फर्जी आधार केंद्रों का संचालन करने वाले तथा आधार नामांकन एवं अद्यतन प्रक्रिया में अनियमितता, धोखाधड़ी या आधार डेटा के साथ छेड़छाड़ करने वाले केंद्र संचालकों एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।  
          ऐसे मामलों में अनियमितताओं की पुष्टि होने पर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से प्राथमिकी दर्ज कराने सहित आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आधार सेवाओं में पारदर्शिता, सुरक्षा एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
                                                               ----------