राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण, विभाग उ0 प्र0 गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता में निरीक्षण भवन पीडब्ल्यूडी में विद्युत विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए मा0 मंत्री जी के द्वारा निर्देश दिया गया कि जनपद की विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो, इसके लिए जिन जगहों पर बार बार टांसफार्मर जलने की शिकायत प्राप्त हो रही हैं, वहां पर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जाए। जहां जर्जर तार बदलने की आवश्यकता हो, वहां प्राथमिकता पर कार्य करते तार बदले जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि मनिहा सबस्टेशन को शीघ्र अति शीघ्र संचालन कराया जाना सुनिश्चित करें। राज्यमंत्री ने निर्देशित किया कि गलत बिलिंग की समस्या के समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आम जनमानस का फोन अनिवार्य रूप से उठाए और व्यस्तता की दशा में कॉल बैक करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही एक व्हाट्स ऐप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पत्रकार बन्धु सहित अन्य को जोड़ा जाए, जिससे उन्हें अद्यतन जानकारी, कार्यवाही से अवगत कराया जा सके।
राज्यमंत्री ने निर्देश दिये कि गभिरन के आस पास एक नए सब स्टेशन और शहरी क्षेत्र में पुरानी बाजार के आस पास नए सब स्टेशन बनाए जाने के लिए जमीन चिन्हित किए जाएं। उन्होने निर्देश दिया कि हुसैनाबाद में ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करते हुए सिपाह, रामघाट क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चले इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि ट्रांसफार्मर मरम्मत के कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और शासन के निर्देश के अनुसार सभी मानक पूरे कराए और मरम्मत कार्य की रैंडम चेकिंग कराई जाए। राज्यमंत्री के द्वारा जलजीवन मिशन के कार्यो की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान उन्होने निर्माणाधीन ओवर हैड टैंक, कनेक्शन, रेश्टोरेशन सहित अन्य कार्यो की विस्तार से समीक्षा की। समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि मैनपावर बढाते हुए प्रगति लाये। जिन जगहों पर जमीन न मिलने की समस्या है सम्बन्धित उपजिलाधिकारी से समन्वय करते हुए जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराये।
राज्यमंत्री के द्वारा सीवर कार्य, कनेक्शन आदि की समीक्षा की गयी। उन्होने अधीक्षण अभियंता पीडब्लूडी को निर्देश दिया कि जिन सड़को में गडढे हो गये है वहां तत्काल गिटटी डलवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही पीडल्यूडी की सड़क को बिना परमिशन लिए तोडने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। उन्होने कहा कि आम जनमानस को समस्या का सामना न करना पडें। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका जौनपुर को निर्देश दिया कि नियमित रूप से साफ सफाई करायी जाए। इसके साथ ही इन्डियन आयल कंपनी के प्रतिनिधि से उनके द्वारा पाइप लाइन डालने के दौरान तोडी गयी सड़को की सूची मांगी गयी। राज्यमंत्री के द्वारा जनपद में चल रहे सेतु निमार्ण कार्यो की भी समीक्षा की गयी और निर्देश दिया गया कि निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारीगण शासन के मंशानुरूप गम्भीरतापूर्वक कार्य करते हुए समयबद्व तरीके से कार्य करते हुए योजनाओं को धरातल पर लाने कार्य करें। इस अवसर पर मा0 राज्यमंत्री जी के प्रतिनिधि अजय सिंह, एस0ई0 विद्युत रमेश चंद्र, राम दास सहित एस0डी0ओ0, जे0ई0 सहित अन्य विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।
