बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का वृहद् पुनरीक्षण कराये जाने हेतु समय सरिणी के अनुसार कार्यक्रम जारी किया गया है जिसके अनुसार 18 जुलाई 2025 से 18 अगस्त, 2025 तक किसी ग्राम पंचायत के आंशिक भाग के किसी अन्य ग्राम पंचायत अथवा नगरीय निकाय में समाहित होने की स्थिति में विलोपन एवं मतदाता सूची के प्रिंट करने की कार्यवाही, बी0एल0ओ0 एवं पर्यवेक्षकों को उनके कार्य क्षेत्र का आवंटन उन्हें तत्सम्बन्धी जानकारी देना प्रशिक्षण तथा स्टेशनरी आदि का वितरण, 19 अगस्त, 2025 से 29 सितम्बर 2025 तक बी0एल0ओ0 द्वारा घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण एवं हस्तलिखित पाण्डुलिपि तैयार करने की अवधि (01 जनवरी, 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी अर्ह व्यक्तियों के नाम सम्मिलित किये जायेंगें, 19 अगस्त 2025 से 22 सितम्बर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन करने की अवधि, 23 सितम्बर, 2025 से 29 सितम्बर 2025 तक ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों की घर-घर जाकर जाँच करने की अवधि, 30 सितम्बर 2025 से 06 अक्टूबर 2025 तक निर्वाचक गणना पत्रक के आधार पर परिवर्धन, संशोधन एवं विलोपन की तैयार हस्तलिखित पाण्डुलिपि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालय में जमा करने की अवधि, 07 अक्टूबर, 2025 से 24 नवम्बर 2025 तक ड्राफ्ट नामावलियों की कम्प्यूटरीकृत पाण्डुलिपि तैयार करना (निर्वाचक नामावलियों के कम्प्यूटरीकरण की कार्यवाही) 25 नवम्बर 2025 से 04 दिसम्बर 2025 तक, निर्वाचक नामावलियों के कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता की डाउनलोडिंग, फोटोप्रतियां कराने आदि। 05 दिसम्बर, 2025 अनन्तिम मतदाता सूची के आलेख का प्रकाशन 06 दिसम्बर, 2025 से 12 दिसम्बर, 2025 तक आलेख्य के रूप में प्रकाशित अनन्तिम मतदाता सूची का निरीक्षण।06 दिसम्बर, 2025 से 12 दिसम्बर, 2025 तक दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त करना (01 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी निर्वाचकों के भी स्वीकार किये जायेंगें) 13 दिसम्बर, 2025 से 19 दिसम्बर, 2025 तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण, 20 दिसम्बर, 2025 से 23 दिसम्बर,2025 तक दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त हस्तलिखित पाण्डुलिपियां तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करने की अवधि, 24 दिसम्बर, 2025 से 08 जनवरी, 2026 तक दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थल समाहित करने की कार्यवाही, 09 जनवरी, 2026 से 14 जनवरी, 2026 तकपूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता की डाउनलोडिंग, फोटोप्रतियां कराने आदि, निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन 15 जनवरी, 2026 तिथि निर्धारित की गयी है।
निर्वाचन कार्यालय द्वारा समस्त तहसीलों को मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित सामग्री प्राप्त करा दी गयी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया है कि समस्त उप जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने तहसील के अन्तर्गत आने वाले विकास खण्ड के ग्राम पंचायतों/न्याय पंचायतों में नियुक्त किये गये बी0एल0ओ0 एवं पर्यवेक्षक की सूची (सॉफ्ट एवं हार्ड कापी) 05 अगस्त 2025 तक निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करा दें। समस्त उप जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने तहसील के अन्तर्गत नियुक्त किये गये बीएलओ एवं पर्यवेक्षक का डेटा आयोग की वेबसाइट पर दिनांक 05 अगस्त 2025 तक ऑनलाईन फीड करा दें। नियुक्त किये गये बीएलओ को ई-बीएलओ मोबाइल एप के संचालन के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया जाना है। आयोग के द्वारा बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) के लिये ई0-बी0एल0ओ0 मोबाईल एप (ई-बीएलओ मोबाइल एप) लांन्च किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान सभी बी0एल0ओ0 को ई-बीएलओ मोबाईल एप को इस्टॉल करने हेतु निर्देशित करें तथा सभी बी0एल0ओ0 को मोबाईल एप्लीकेशन के संचालन से सम्बन्धित दिशा-निर्देश भी उपलब्ध करा दिये जाएं। निर्वाचन कार्यालय द्वारा बीएलओ के उपयोगार्थ विधानसभा/लोकसभा मतदाता सूची की 01 प्रति एवं पंचायत निर्वाचक नामावली की 01 प्रति 17 अगस्त 2025 को कार्यालय द्वारा तहसील को उपलब्ध कराया जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार बी0एल0ओ0 द्वारा घर-घर जा कर गणना और सर्वेक्षण का काय 19 अगस्त 2025 से 29 अगस्त 2025 तक किया जायेगा।
