Tuesday, 15 September 2026 | 5:23 AM
उत्तर प्रदेश

जालौन: पुलिस अधीक्षक ने दिए थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश

कोंच/जालौन: पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाये रखने के लिए थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए हैं। इसके मध्यनजर पुलिस अधीक्षक के सामने खरा उतरने में जालौन पुलिस लगी हुई है। इसी के चलते कल कोंच पुलिस ने गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीन अभियुक्तों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।
Share:
जालौन: पुलिस अधीक्षक ने दिए थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश
Read in your preferred language.

कोंच/जालौन: पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाये रखने के लिए थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए हैं।
इसके मध्यनजर पुलिस अधीक्षक के सामने खरा उतरने में जालौन पुलिस लगी हुई है। इसी के चलते कल कोंच पुलिस ने गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीन अभियुक्तों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ के दौरान पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर पुलिस को दो तमंचे चार कारतूस एवं एक छूरी,चाबी का गुच्छा मिला है । इस कड़ी में और दूसरी बड़ी सफलता रेंडर थाना पुलिस को मिली है। जब मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की गई तो पांच शातिर बदमाशों को पकड़ा गया है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से अवैध तमंचे, कारतूस, सब्बल, एक कार तथा चोरी किए गए जेवरात कपड़े आदि पुलिस ने बरामद किये गए हैं।

सवांददाता: रेहान रजा