रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए आज 8 दिन हो चुके हैं और फिल्म साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप 3 में आ चुकी है. इतना ही नहीं फिल्म अब नंबर 2 की जगह खुद के नाम करने वाली है और नंबर 1 को भी मात देने की रेस में आ चुकी है.
ये सब तब हो रहा है जब साउथ इंडियन फिल्म ‘अखंडा 2’ और बॉलीवुड फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ दोनों ही आज रिलीज हो चुकी हैं. दर्शकों के पास ज्यादा ऑप्शन्स आ चुके हैं पर ‘धुरंधर’ की कमाई पर कोई भी नेगेटिव असर पड़ता नहीं दिख रहा है. स्पाई एक्शन एडवेंचर फिल्म ‘धुरंधर’ ने फर्स्ट वीक में 207.25 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. इन सातों दिनों में फिल्म की कमाई किसी भी दिन 20 करोड़ रुपये से कम नहीं रही.
अब फिल्म ने आज 8वें दिन 7:05 बजे तक 17.05 करोड़ कमाते हुए टोटल 224.3 करोड़ बटोर लिए हैं. बता दें कि सैक्निल्क पर उपलब्ध डेटा फाइनल नहीं है. इसमें बदलाव हो सकता है.
