एक्टर आमिर खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रहते हैं. आमिर खान फिलहाल गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं. उन्होंने अपने 60वें बर्थडे पर गौरी संग रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था. इसके बाद से वो दोनों साथ में स्पॉट होते थे. आमिर खान ने अब गौरी संग रिश्ते को लेकर बात की है. उन्होंने कहा कि वो गौरी को लेकर काफी सीरियस हैं.
बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में आमिर खान ने कहा, ‘गौरी और मैं बहुत सीरियस हैं एक-दूसरे को लेकर. हम एक-दूसरे के लिए कमिटेड हैं. हम पार्टनर हैं. हाम साथ हैं. मेरे दिल में तो मैं गौरी के साथ शादीशुदा हूं. हम भले इसे फॉर्मलाइज़ करेंगे या नहीं, ये कुछ ऐसा है, आप जानते हैं, मैं आगे चलकर तय करूंगा.’
मालूम हो कि आमिर खान ने 60वें बर्थडे पर गर्लफ्रेंड गौरी को इंट्रोड्यूस किया था. आमिर ने बताया था, ‘हम एक्सीडेंटली मिले थे. टच में रहे थे और ये अपने आप हुआ था.’ बता दें कि गौरी 6 साल के बेटे की मां हैं.
