भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज मंगलवार से कटक में शुरू होगी. यह सिर्फ एक सीरीज नहीं, बल्कि अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के लिए अंतिम तैयारी का बड़ा मौका है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इस समय बेहतरीन लय में है और मौजूदा टी20 विश्व चैंपियन होने के कारण फैंस की उम्मीदें भी काफी ज्यादा हैं. ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराने के बाद टीम इंडिया इस सीरीज में भी मजबूत प्रदर्शन जारी रखना चाहेगी.
कटक T20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर / शिवम दुबे, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.
