भारत ने जीता टी-20 वर्ल्ड कप: विजयी भारत, अजेय भारत, विश्व विजयी भारत..!!

भारत ने जीता टी-20 वर्ल्ड कप, भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा दिया है।

भारत ने रचा इतिहास, डिफेंड कर लिया टी20 वर्ल्ड कप का खिताब; तीसरी बार अपने नाम की ट्रॉफी

भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है. फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से शिकस्त दी.

2026 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए. संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने टीम इंडिया के लिए अर्धशतक लगाया. सैमसन टीम के लिए सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 89 रनों की पारी खेली. बता दें कि यह भारत का टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा और टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है. भारत टी20 वर्ल्ड कप में तीन मौकों पर 250 या उससे ज्यादा स्कोर करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट झटके. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन दिए. वहीं अक्षर पटेल को 3 विकेट मिली.

Leave a Comment