एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला आज होने जा रहा है. भारत और पाकिस्तान की टीमें सुपर-4 स्टेज में आमने-सामने होंगी. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाला यह मैच हाई-वोल्टेज ड्रामा से भरपूर रहने वाला है. ग्रुप स्टेज के पिछले मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बड़े अंतर से हराया था और अब सलमान आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम एशिया कप में अपने अपराजेय अभियान को जारी रखना चाहेगी.
मैच का समय और स्थान
भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 का यह रोमांचक मुकाबला रविवार, 21 सितंबर 2025 को खेला जाएगा. मैच रात 8 बजे से शुरू होगा जबकि टॉस 7:30 बजे होगा. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारत का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है.
टीवी पर कहां देखें मैच?
फैन्स के लिए इस हाई-प्रोफाइल मैच को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव दिखाया जाएगा. अगर आपके पास टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स पैकेज है, तो आप आसानी से पूरा मैच देख सकते हैं.
फ्री में कैसे देखें लाइव मैच
जिनके पास सोनी लिव का सब्सक्रिप्शन नही है, वो लोग भी इस मैच को फ्री में देख सकते हैं. डीडी स्पोर्ट्स पर यह मुकाबला फ्री में दिखाया जाएगा. दूरदर्शन केवल भारत के मैच मुफ्त में प्रसारित कर रहा है, इसलिए क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह किसी तोहफे से कम नही है.
मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?
जो फैन्स टीवी पर मैच नहीं देख पा रहे हैं, वे अपने मोबाइल पर SonyLIV ऐप के जरिए मैच को लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं. हालांकि इसके लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी, लेकिन अगर आप ऐप का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो जियो टीवी और एयरटेल एक्सस्ट्रीम जैसे प्लेटफॉर्म पर भी सोनी स्पोर्ट्स चैनल उपलब्ध हैं, जिनके जरिए मैच देखा जा सकता है।
