आईसीसी ने कहा तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा टी20 वर्ल्ड कप

पिछले कई दिनों से भारत में अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलने को जारी टकराव के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अपना फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि वर्ल्ड कप का आयोजन पूर्व में जारी किए गए तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा. इस मुद्दे पर बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आईसीसी बोर्ड की बैठक पूरी हुई. जय शाह की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी पूर्णकालिक टेस्ट दर्जा प्राप्त देशों के 12 प्रतिनिधियों के साथ मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई. सभी पहलुओं का आंकलन करने के बाद यह निर्णय लिया गया कि भारत में किसी भी टूर्नामेंट स्थल पर बांग्लादेशी खिलाड़ियों, मीडियाकर्मियों, अधिकारियों और प्रशंसकों को खतरा नहीं है. बोर्ड की तरफ से यह निर्णय सभी सुरक्षा इंतजामों का आकलन करने के बाद लिया गया है.