रिलीज हुआ हनी सिंह का नया गाना ‘आदत’,

सिंगर हनी सिंह अपने बेहतरीन गानों के लिए जाने जाते हैं। इस बार वह बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर और एपी ढिल्लों के साथ गाना ‘आदत’ लेकर आए हैं। 3 मिनट 42 सेकंड के वीडियो में हनी सिंह गाना गा रहे हैं और वाणी कपूर के साथ डांस भी कर रहे हैं। यह गाना एल्बम ’51 ग्लोरियस डेज’ के तहत आया है। गाने में देखा जा सकता है कि वाणी कपूर ने कई बेहतरीन आउटफिट में डांस किया है। गाने में वह कभी एपी ढिल्लों के साथ डांस कर रही हैं तो कभी हनी सिंह के साथ डांस कर रही हैं। गाने में समुद्र, स्विमिंग पूल, घोड़े के अस्तबल और शानदार घर नजर आए हैं। आदत’ के लिरिक्स हनी सिंह, एपी ढिल्लों और शिंदा कहलों ने लिखे हैं। विनोद वर्मा ने इस गाने को म्यूजिक दिया है। गाने के वीडियो के निर्देशक मिहिर गुलाटी हैं। इसे इंस्टाग्राम के अलावा यूट्यूब पर भी देखा जा सकता है।