हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स ने हिंदुत्व को लेकर हाल ही में एक बड़ा बयान दिया है। आध्यात्मिक सोच के लिए भी दुनियाभर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है। रॉबर्ट्स ने बताया कि उन्हें हिंदू धर्म से गहरी प्रेरणा मिली है और यही कारण है कि उन्होंने अपने बच्चों के नाम भी लक्ष्मी, गणेश और कृष्ण बलराम रखे हैं। जूलिया रॉबर्ट्स ने एक इंटरव्यू में बताया कि हिंदू धर्म ने मानवता को जो अमूल्य धरोहरें दी हैं- गीता, वेद, योग, ध्यान और आयुर्वेद। उन्होंने उनके जीवन को गहराई से छुआ है। उनका मानना है कि यह सिर्फ एक धर्म नहीं, बल्कि एक जीवन दर्शन है जो आत्मा की शुद्धि और मानसिक संतुलन सिखाता है।उन्होंने कहा कि वह नियमित रूप से मंदिर जाती हैं, मंत्र जाप करती हैं और धार्मिक पर्वों को पूरे उत्साह से मनाती हैं। रॉबर्ट्स के मुताबिक, हिंदू धर्म उन्हें संतुलन, विनम्रता और करुणा सिखाता है- जो आज की तेज रफ्तार दुनिया में सबसे ज़रूरी हैं। जूलिया ने इस दौरान ये भी बताया कि उनकी हिंदुत्व में आस्था नीम करोली बाबा की एक तस्वीर देखने के बाद आई थी।
हिंदुत्व पर हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स का बयान, कहा- हिंदू होने पर गर्व
