हरदोई:- जिले के पाली थाना परिसर में सोमवार को दिनदहाड़े हुई सनसनी खेज घटना ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया पुलिस अभिरक्षा में मौजूद एक महिला को उसके पति ने थाने के अंदर ही गोली मार दी घटना के बाद थाना परिसर में अफरा तफरी मच गई और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला बीती 7 जनवरी को अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी इस मामले में महिला के पति ने सुरजीत पुत्र अरविंद निवासी बख्तावरगंज थाना मिर्जापुर जिला शाहजहांपुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. पुलिस रविवार को महिला को बरामद करपाली थाने लाई थी
सोमवार को महिला का पति थाने पहुंचा महिला थाने के भोजनालय से निकलकर कार्यालय की ओर जा रही थी महिला को देखते ही पति अनूप अपना आपा खो बैठा और अचानक तमंचा निकालकर महिला पर गोली चला दी गोली लगते ही महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई घटना से थाना परिसर में खलबली मच गई।
पुलिस कर्मियों ने तत्काल घायल महिला को जिला अस्पताल हरदोई भेजा जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई वहीं मौके पर ही पुलिस ने आरोपी पति को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया घटना के बाद थाना परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई पचदेवरा शाहाबाद मझिला थाने का पुलिस फोर्स मौके पर तैनात किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह तथा आलोक राज नारायण मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया एसपी ने पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।
प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आने पर एसपी अशोक कुमार मीणा ने मुकदमे के विवेचक विक्रांत चौधरी एवं महिला कांस्टेबल संजना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी दिनदहाड़े थाने के अंदर हुई इस वारदात ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी ह
