Friday, 30 October 2026 | 7:36 PM
भारत

गोण्डा: करनैलगंज मे एक साथ मिले 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज, लोगों मे दहशत का माहौल

गोण्डा। कोरोना की दूसरे खेप में करनैलगंज नगर एक बार फिर हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। शनिवार को जांच के दौरान 11 पॉजिटिव मरीज पाए गए। जिसमें करनैलगंज नगर के मोहल्ला गांधी नगर व गाड़ी बाजार के लोग शामिल हैं। करनैलगंज नगर में कोरोना के संक्रमित लोगों की संख्या करीब तीन दर्जन के आसपास हो गई है। इसमें अधिकां
Share:
गोण्डा: करनैलगंज मे एक साथ मिले 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज, लोगों मे दहशत का माहौल

गोण्डा। कोरोना की दूसरे खेप में करनैलगंज नगर एक बार फिर हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। शनिवार को जांच के दौरान 11 पॉजिटिव मरीज पाए गए। जिसमें करनैलगंज नगर के मोहल्ला गांधी नगर व गाड़ी बाजार के लोग शामिल हैं। करनैलगंज नगर में कोरोना के संक्रमित लोगों की संख्या करीब तीन दर्जन के आसपास हो गई है। इसमें अधिकांश करनैलगंज कस्बे के विभिन्न मोहल्लों के हैं। शनिवार को करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच के दौरान 11 लोग कोरोना के शिकार पाए गए। जिसमें 5 नगर के मोहल्ला गाड़ी बाजार व तीन लोग गांधीनगर एवं एक नई बाजार तथा दो ग्रामीण क्षेत्र के मरीज मिले। जिन्हें जांच के बाद होम आइसोलेशन में रहने की सलाह देकर दवाएं उपलब्ध कराई गई और उन्हें घर में ही आइसोलेट कर दिया गया। नगर में अब तक करीब 30 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जा चुके हैं। शनिवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ सुरेश चंद्रा ने मरीजों की सूची उप जिलाधिकारी को भेजी है और मरीजों के मोहल्लों को सेनीटाइज कराने के साथ-साथ कांटेक्ट ट्रेसिंग एवं कोरोना पॉजिटिव लोगों के सम्पर्क में आए लोगों की जांच करने की कवायद शुरू हो गई है। लगातार कोरोना से हालात दिनोंदिन बदतर होते जा रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ सुरेश चंद्र ने बताया कि उप जिला अधिकारी करनैलगंज को दो मोहल्लों पर कोविड निर्देशों का पालन कराने एवं आवश्यकता अनुसार उन मूल्यों को सील करने की कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। अधीक्षक डॉ सुरेश चंद्रा ने बताया कि लगातार जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। प्रतिदिन सीएचसी पर जांच की जा रही है। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव लोगों की कॉन्ट्रैक्ट सूची भी तैयार की जा रही है।

रिपोर्टर - लाल मणि शुक्ला (करनैलगंज)