उत्तर प्रदेश
गोला गोकर्ण नाथ:सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका अध्यक्ष ने नगर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ सफाई कराई
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका अध्यक्ष ने नगर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ सफाई कराई ओर माल्यार्पण किया
माल्यार्पण करते हुए
गोला गोकर्ण नाथ: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गोला नगर पालिका अध्यक्ष विजय रिंकू शुक्ला ने 2अक्टूबर से पूर्व नगर में स्थापित समस्त महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्वच्छता एवं साफ सफाई कर माल्यार्पण किया। गोला में स्थापित मूर्ति डॉ. भीम राव अंबेडकर, नेहरू जी, नेता सुभाष चंद्र बोस, सरदार बल्लभ भाई पटेल, वीर अब्दुल हमीद, पंडित सिया राम मिश्रा, आदि महा पुरुषों की मूर्तियों की साफ सफाई कर माल्यार्पण किया ओर नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया की महापुरुषों के विचार और देश हित में किये गये कार्य हम सब के लिये प्रेरणा हैं। महापुरुषों के प्रति सच्चा सम्मान भाव हम सब का रखना चाहिए। स्वच्छ एवं सुन्दर नगर रखना हम सब नगर वासियों का कर्तव्य हे। स्वच्छ और सुंदर नगर निर्माण के लिए हमारा सेवा संकल्प निरंतर प्रयास जारी रहेगा। इस मौके पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारी शत्रोहन मिश्रा पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा, धर्मेंद्र सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख कुंभी, सुमित्रा मिश्रा नगर उपाध्यक्ष भाजपा, गीता विश्कर्मा नामित सभासद ,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।