फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 फरवरी 2026 आज जनपद में आयोजित हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय सह मंत्री मनोज भाई जी का आगमन हुआ। उनके नगर आगमन पर हिंदूवादी संगठनों द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद फर्रुखाबाद के जिला अध्यक्ष मुकेश बाथम जी, जिला मंत्री अखिलेश मिश्रा जी, जिला संयोजक बजरंग दल फर्रुखाबाद रोहन मिश्रा जी, नगर मंत्री सिद्धांत सिंह जी सहित अनेक हिंदूवादी नेता एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने, समाज में सांस्कृतिक चेतना जागृत करने तथा हिंदू समाज की एकता पर विस्तार से चर्चा की गई। केंद्रीय सह मंत्री मनोज भाई जी ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
